धान खरीदी केंद्र: टोकन की होड़ में मची भगदड़, 17 महिलाएं कुचली गईं, 3 की हालत गंभीर

author-image
एडिट
New Update
धान खरीदी केंद्र: टोकन की होड़ में मची भगदड़, 17 महिलाएं कुचली गईं, 3 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़. प्रशासन की लापरवाही के कारण बालोद (Balod) जिले के पीपरछेड़ी धान खरीदी केन्द्र में बड़ा हादसा (paddy procurement center accident) हो गया। यहां केंद्र पर टोकन लेने के लिए आए किसानों में भगदड़ मच गई। इसमें 17 महिलाएं कुचली गई। जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाओं को कुचलते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं।

धान खरीदी को सिर्फ दो दिन बचे

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में धान की सरकारी खरीद के लिए सिर्फ दो दिन बाकी है। ऐसे में केंद्र प्रबंधन ने एक साथ 4 गांव के लोगों को बुला लिया। सैंकड़ों किसान देर रात से ही केंद्र पर इकठ्ठा होना शुरू हो गए। इस दौरान किसानों में टोकन के लिए भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई महिलाओं को चोट आई है। 

हादसे की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के सवाल उठ रहे हैं कि प्रबंधन ने एक साथ चार गांव के लोगों को बुला लिया। लेकिन कानून की व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों को क्यों नहीं बुलाया गया?

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

छत्तीसगढ़ Balod TheSootr Balod viral video पीपरछेड़ी धान खरीदी केन्द्र paddy procurement center accident Chhattisgarh धान खरीदी केंद्र